श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गये 25 वर्षो के सेवा कार्यों के प्रति आभार तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प प्रतीक रूप में एक माह तक महाविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं, कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रथम दिवस पर महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कुल 125 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित भारत–2047 के सामूहिक संकल्प को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक ने अपने उद्बोधन में “दीप प्रज्ज्वलन को सेवा, ज्ञान और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक बताया, तथा सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया ।” कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को प्राचार्य महोदय द्वारा सेवा संकल्प की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मनीष शाह, डॉ. शिवमणि मिश्रा, डॉ. अंजू पाठक, डॉ. विपिन राय, श्रीमती प्रकृति बिश्वास, डॉ. शशि दुबे, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. विमल शुक्ला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ संध्या कोष्टा डॉ. अम्बिका तिवारी अन्य समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



