श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 08 जून 2026 (सोमवार) को एक ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर एस चंडोक जी के मार्गदर्शन मे किया गया। व्याख्यान का विषय “Corporate Communication: A Vital Skill for Career Advancement” रहा।
इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत में प्रभावी संचार (Corporate Communication) के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें करियर उन्नति हेतु आवश्यक संचार कौशलों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे डॉ. श्रुति पुंज एसोसिएट प्रोफेसर, माता गुजरी महिला महाविद्यालय, जबलपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय पाण्डेय ( विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग नचिकेता कॉलेज जबलपुर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष शाह (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग) एवं डॉ. स्वर्ण मराठा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथितियों के स्वागत से हुआ, तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने अपना स्वागत उद्बोधन दिया, उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास एवं व्यावहारिक कौशलों को आत्मसात करने का युग है।
एक व्यक्ति चाहे कितनी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर ले, यदि उसमें प्रभावी संवाद कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक व्यवहारिकता का अभाव है, तो वह अपने करियर में पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि संचार केवल शब्दों का आदान-प्रदान नहीं है, अंत में उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाते हैं। उन्होंने वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन केवल एक कौशल नहीं बल्कि करियर सफलता की आधारशिला है। उन्होंने प्रभावी संचार, बॉडी लैंग्वेज, ई-मेल शिष्टाचार, टीम वर्क और प्रोफेशनल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ.अजय पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे कौशल को विद्यार्थियों के करियर विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया, उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के व्याख्यानों से अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपने व्यावहारिक एवं संचार कौशल को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने व्याख्यान को अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ सुना तथा प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का समापन डॉ मनीष शाह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, मंच संचालन डॉ. नमिता सोनी द्वारा किया गया। यह व्याख्यान सत्र अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा। विद्यार्थियों ने कॉर्पोरेट संचार के महत्व को गहराई से समझा तथा इसे अपने भविष्य के करियर में अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. शिवमणि मिश्रा, डॉ. अंजू पाठक, डॉ. विपिन राय, श्रीमती प्रकृति बिश्वास, डॉ. शशि दुबे, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. विमल शुक्ला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संध्या कोष्टा, डॉ. अम्बिका तिवारी अन्य समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।


