श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में दिनांक 31 अगस्त 2026 को हॉकी के महान खिलाड़ी एवं खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी के मार्गदर्शन में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की भावना के अनुरूप महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से शतरंज (Chess), टेबल टेनिस (Table Tennis) एवं रस्सीकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने पूर्ण खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। नियमित रूप से खेलों में सहभागिता करने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है। प्राचार्य महोदय ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और खेल के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, निरंतर प्रयास और अपनी क्षमता को बेहतर बनाना है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ अभियान की भावना का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ शरीर एवं सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं।”कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिवमणि मिश्रा एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेन्द्र व्यासी के समन्वय एवं सदस्य डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. सौरभ गुप्ता, श्रीमती रूचि सिंह, सुश्री अमरदीप कौर, डॉ. नमिता सोनी, सुश्री तुहिना मजूमदार, श्री प्रशांत राय एवं डॉ. रेनू खरे के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि एवं उत्साह को बढ़ावा मिला। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है।
प्रतियोगिता परिणाम
1. शतरंज (Chess) – छात्रा वर्ग
प्रथम स्थान: साक्षी तिवारी – LLB 1st Semester
द्वितीय स्थान: आयुषी तिवारी – LLB 1st Semester
2. शतरंज (Chess) – छात्र वर्ग
प्रथम स्थान: कृष्णा – B.Com II year
द्वितीय स्थान: अबीर – BBA 1st year
तृतीय स्थान: स्वयं यादव – BBA II nd year
3. टेबल टेनिस (Table Tennis)
छात्रा वर्ग:
विजेता: भारती
छात्र वर्ग:
विजेता: सत्येन्द्र लोधी



