जबलपुर: खालसा महाविद्यालय के एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध प्रबंध पूर्ण किया

July 01, 2026

जबलपुर: खालसा महाविद्यालय के एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध प्रबंध पूर्ण किया

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर के एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में अपने शोध प्रबंध (Dissertation) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्यों का संकलन अपनी वैज्ञानिक समझ, अनुसंधान कौशल तथा प्रयोगात्मक दक्षता के साथ संपन्न किया। इस उपलक्ष्य पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शोध केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि नवीन ज्ञान के सृजन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास एवं समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर जिज्ञासु बने रहने, अनुसंधान की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सदैव प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में अवश्य ही अनुसंधान एवं जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों ने अपना शोध कार्य RDVV, TFRI, SFRI एवं अन्य प्रतिष्ठित शोध संस्थानों में सफलता पूर्वक पूर्ण किया। शोध प्रबंध के दौरान विद्यार्थियों को विषय संबंधी मार्गदर्शन एवं अनुसंधान कार्य में डॉ. हर्षिता शुक्ला तथा डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा सतत अकादमिक सहयोग एवं वैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया गया। दोनों शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शोध विषय के चयन, प्रयोगात्मक कार्य, तथा शोध लेखन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देकर उनके शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को शोध प्रबंध के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक एवं अनुसंधान जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उन्हें उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करेगी।

Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest