श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर, में आज दिनांक 22 मई 2016 को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय के उद्बोधन से हुआ, उन्होंने प्रकृति एवं जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि “जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की आधारशिला है। वर्तमान समय में पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” इसके पश्चात प्राचार्य महोदय एवं सभी वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास के विषय में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की प्रभारी डॉ. रूबी दुग्गल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण की तैयारी, कार्यक्रम संचालन, विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दिया गया। स्वयंसेवकों ने “प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है। आज लगाया गया एक पौधा भविष्य की सुरक्षित और हरित दुनिया का आधार बनेगा।” इसी पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के डॉ. मनीष शाह, डॉ. अंजू पाठक, श्रीमती प्रकृति बिश्वास, डॉ. शशि दुबे, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. विमल शुक्ला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संध्या कोष्टा, डॉ. अम्बिका तिवारी अन्य समस्त प्राध्यापक एवं स्वयं सेवक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।


