मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल के पत्र के संदर्भ में आज दिनांक 18 मई 2026 को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य महोदय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एवं “कॉलेज चलो अभियान” के संबंध में स्वयंसेवकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक उपरांत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रकोष्ठ में उपस्थित होकर प्रवेश हेतु आने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों एवं विषयों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के भविष्यगत अवसरों एवं रोजगार की संभावनाओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। स्वयंसेवकों द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोडिंग तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस प्रकार एनएसएस स्वयंसेवकों ने “कॉलेज चलो अभियान” को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस बैठक में काउंसलिंग समिति प्रभारी डॉ. शशि दुबे एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. रूबी दुग्गल भी उपस्थित रहीं।


