श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में महाकौशल विज्ञान परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित ‘जिज्ञासा 2026 – विज्ञान लोकव्यापीकरण की राष्ट्रीय कार्यशाला ’ के अंतर्गत 16 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के तृतीय दिवस का कार्यक्रम आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगत बहादुर सिंह (अन्नू जी), महापौर, नगर निगम, जबलपुर, मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. भारतेन्दु कु. सिंह, निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पना एवं विनिर्माण संस्थान (IIITDM), जबलपुर। विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर एस. पी. गौतम, प्रो. सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, महाकौशल विज्ञान परिषद।, सरदार एम.एस. चावला, (अध्यक्ष, श्री गुरु तेग बहादुर एजुकेशन सोसायटी) व सरदार मनमोहन सिंह सलूजा,( सचिव, श्री गुरु तेग बहादुर एजुकेशन सोसायटी ) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में डॉ. मनीष शाह, प्राचार्य, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर, की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. मनीष शाह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने ‘जिज्ञासा 2026’ जैसी कार्यशालाओं को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। मुख्य अतिथि महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू जी’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान और तकनीक किसी भी राष्ट्र की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, नई चीजें सीखने तथा अपने ज्ञान का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। महाकौशल विज्ञान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विज्ञान के लोकव्यापीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने तथा विज्ञान को सरल, एवं व्यवहारिक रूप में जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य वक्ता डॉ. भारतेन्दु कुमार सिंह ने अपने वैज्ञानिक व्याख्यान में आधुनिक तकनीक, एवं अनुसंधान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने, समस्याओं का समाधान खोजने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं तार्किकता व तत्परता का परिचय दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला, एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रकृति बिश्वास द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाकौशल विज्ञान परिषद महासचिव डॉ मुकेश राय,सचिव इं. प्रभात दुबे, सचिव डॉ. मुक्ता भटेले, सदस्य श्री जितेन्द्र नवांगे, व महाविद्यालय से डॉ. अंजू पाठक, डॉ विपिन राय, डॉ. विमल शुक्ला, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संध्या कोष्टा अन्य समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



