श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवशैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आरंभ हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ की विधिवत समाप्ति 28 अक्टूबर 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिभाव से हुई। भाई बलजीत सिंह जी एवं महाविद्यालय परिवार ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। सचिव सरदार मनमोहन सलूजा ने आध्यात्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। अरदास के पश्चात गुरु का लंगर एवं प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन अध्यक्ष सरदार एम.एस. चावला एवं प्राचार्य डॉ. मनीष शाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
