पैनल चर्चा गतिविधि का आयोजन; श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 की थीम “एनईपी: शिक्षा से विकसित भारत” के अंतर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पैनल चर्चा गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष शाह ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों में कौशल, आत्मनिर्भरता एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात पैनल चर्चा प्रारंभ की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों, कौशल विकास तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सार्थक एवं संवादपरक बनाया। पैनल चर्चा में निर्णायक की भूमिका श्रीमती प्रकृति बिस्वास, डॉ. हर्षिता शुक्ला एवं डॉ. स्वर्णा मराठा द्वारा निभाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों एवं प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. रूबी दुग्गल द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. रीनू खरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री तुहिना मजूमदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संपादन में ए.एस.एस. समिति के सदस्य डॉ. श्वेता सोनी, श्रीमती मोनिका निगम एवं सुश्री अमरदीप कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. विपिन राय,डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संध्या कोष्टा, एवं डॉ. आरती शुक्ला सहित महाविद्यालय के अन्य समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



