दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा विधि महाविद्यालय, जबलपुर में नए विद्यार्थियों का अभिनंदन

August 06, 2026

दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा विधि महाविद्यालय, जबलपुर में नए विद्यार्थियों का अभिनंदन

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा विधि महाविद्यालय, जबलपुर में 05 अगस्त 2026 को विधि विभाग द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधि शिक्षा, महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न अकादमिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष, उपभोक्ता आयोग श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के जिला विधिक अधिकारी श्री वी. डी. दीक्षित उपस्थित रहे। मंच पर निदेशक डॉ. आर. एस. चंडोक, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. आरती शुक्ला एवं विधि इंचार्ज डॉ. स्वर्ण तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. आर. एस. चंडोक ने कहा कि विधि शिक्षा केवल कानून का अध्ययन नहीं, बल्कि न्याय, संवैधानिक मूल्यों, नैतिकता, तार्किक चिंतन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव ने विधि के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान, तर्कशक्ति और मानवीय संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को न्याय एवं विधिक जागरूकता के लिए कार्य करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्री वी. डी. दीक्षित ने विधिक सेवा, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा समाज के वंचित वर्गों तक न्याय पहुँचाने में विधि विद्यार्थियों की भूमिका पर विशेष बल दिया।

इसके पश्चात विभाग के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, मूट कोर्ट तथा विभिन्न अकादमिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को मूट कोर्ट एवं पुस्तकालय का भ्रमण भी कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आकांशी पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. आरती शुक्ला ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरणादायी आयोजन
खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम और वीर शहीदों को नमन
खालसा महाविद्यालय जबलपुर में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में प्रशासनिक आँकड़ों पर विशेष व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएँ
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest