श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार एम. एस. चावला जी तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरदार गुरमीत सिंह छाबड़ा जी, सरदार सुखबीर सिंह खनुजा जी, सरदार अमरदीप सिंह सलूजा जी, प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अंजू पाठक जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार एम. एस. चावला जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला एवं तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, अनुशासन, सद्भाव, समरसता एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। सरदार एम. एस. चावला जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रप्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला एवं डॉ. विनीता मिश्रा ने किया।
आयोजन में डॉ. मनीष शाह, डॉ. शिवमणि मिश्रा, डॉ. विपिन राय, श्रीमती प्रकृति बिस्वास, डॉ. शशि दुबे, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. विमल शुक्ला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संध्या कोष्टा, डॉ. अम्बिका तिवारी, डॉ. निरंजन पटेल सहित समस्त प्राध्यापकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ किया।
