अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026: जबलपुर के खालसा महाविद्यालय में ‘शिक्षा से विकसित भारत’ विषय पर चर्चा

SGTB Khalsa College

October 11, 2026

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026: जबलपुर के खालसा महाविद्यालय में ‘शिक्षा से विकसित भारत’ विषय पर चर्चा

शिक्षा से विकसित भारत विषय पर खालसा महाविद्यालय में पैनल चर्चा आयोजित

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 की थीम “एनईपी: शिक्षा से विकसित भारत” के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 को पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्र के समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका पर सार्थक संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष शाह ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

पैनल चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से चर्चा विचारोत्तेजक एवं संवादात्मक बनी। निर्णायक मंडल में श्रीमती प्रकृति बिस्वास, डॉ. हर्षिता शुक्ला और डॉ. स्वर्णा मराठा शामिल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों एवं प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. रूबी दुग्गल ने किया। मंच संचालन डॉ. रीनू खरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुश्री तुहिना मजूमदार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ए.एस.एस. समिति की सदस्य डॉ. श्वेता सोनी, श्रीमती मोनिका निगम एवं सुश्री अमरदीप कौर का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. विपिन राय, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संध्या कोष्टा एवं डॉ. आरती शुक्ला सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को समझने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय जबलपुर में सुखमनी साहिब पाठ एवं अरदास के साथ डॉ. आर. एस. चंडोक को श्रद्धांजलि
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय जबलपुर में NSS स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
जबलपुर के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में शिक्षक दिवस 2026 समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: SGTB खालसा महाविद्यालय जबलपुर में शतरंज, टेबल टेनिस एवं रस्सीकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest