SGTB खालसा महाविद्यालय जबलपुर में रक्षाबंधन 2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

August 30, 2026

SGTB खालसा महाविद्यालय जबलपुर में रक्षाबंधन 2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय में 25 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक समिति द्वारा राखी मेकिंग, मेहंदी एवं थाली डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।

प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक जी ने रक्षाबंधन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक राखियाँ, पारंपरिक एवं आधुनिक मेहंदी डिजाइनों तथा सुंदर राखी थालियाँ तैयार कीं। निर्णायक के रूप में डॉ. संध्या कोष्टा, डॉ. आरती शुक्ला एवं डॉ. गुरप्रीत कौर कालरा ने प्रतिभागियों की मौलिकता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अंजु पाठक तथा समिति के सदस्यों डॉ. अम्बिका तिवारी, डॉ. स्वर्णा मराठा, श्रीमती रूचि सिंह, डॉ. वनिता मिश्रा, डॉ. पुष्पलता पचौरी एवं श्रीमती हर्षिता दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मकता एवं सहभागिता की भावना को सुदृढ़ किया।

NSS द्वारा सद्भावना दिवस 2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: खालसा महाविद्यालय जबलपुर में हुआ पौधारोपण
खालसा महाविद्यालय जबलपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा रैली और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शिक्षा विभाग दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: खालसा महाविद्यालय जबलपुर में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों का स्वागत
दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा विधि महाविद्यालय, जबलपुर में नए विद्यार्थियों का अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरणादायी आयोजन
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest