खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न

July 31, 2026

खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में दिनांक 27 जुलाई 2026 को कला विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों से परिचित कराना तथा उन्हें एक प्रेरणादायी वातावरण प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील गर्ग (कार्यकारिणी सदस्य, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, एवं डिवीज़नल वार्डन सिविल डिफेन्स, जबलपुर ) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की इंस्पेक्टर सुश्री रेखा कुमारी एवं ए.एस.आई. श्री राजेश सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक, कला विभागाध्यक्ष डॉ. शशि दुबे तथा डॉ. परमजीत बाजवा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का केन्द्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरन्तर अध्ययन, समय के सदुपयोग तथा नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा देते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने एवं समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्री सुनील गर्ग ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा एवं नेतृत्व विकास पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि सुश्री रेखा कुमारी ने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा जागरूकता पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कला विभाग के प्राध्यापकों—डॉ. परमजीत बाजवा, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. पुष्पलता पचौरी, डॉ. सोफाली गरेवाल, डॉ. पूनम पाल, श्री प्रवेश रैकवार, श्रीमती सुचिता पटेल एवं श्रीमती रीनू खरे—ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, NSS, NCC, छात्रवृत्ति एवं अन्य अवसरों की जानकारी प्रदान की तथा महाविद्यालय भ्रमण कराया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सृष्टि राणा एवं डॉ. पूनम पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. शशि दुबे ( विभागाध्यक्ष कला विभाग ) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

गुरु पूर्णिमा 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरणादायी आयोजन
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम और वीर शहीदों को नमन
खालसा महाविद्यालय जबलपुर में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में प्रशासनिक आँकड़ों पर विशेष व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएँ
भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी साहित्य पर व्याख्यान: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में सफल आयोजन
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest