गुरु पूर्णिमा 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरणादायी आयोजन

August 01, 2026

गुरु पूर्णिमा 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरणादायी आयोजन

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में 31 जुलाई 2026 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव (महर्षि संदीपनि गुरुपर्व) का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व को विद्यार्थियों तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात संत एवं आध्यात्मिक चिंतक डॉ. मुकुंद दास जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरदार हरजीत सिंह जी (प्रधान ग्रंथी, गोरखपुर गुरुद्वारा), एडवोकेट पंकज दुबे (उच्च न्यायालय, जबलपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक ने की। मंच पर डॉ. मनीष शाह, डॉ. विपिन राय, डॉ. शशि दुबे, डॉ. आरती शुक्ला एवं डॉ. स्वर्ण तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरदार हरजीत सिंह जी द्वारा महाविद्यालय की उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अरदास तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का शाल एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. चंडोक ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, दृष्टि और संस्कार प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन एवं सतत् ज्ञानार्जन की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. मुकुंद दास जी महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए सत्य, सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पंकज दुबे ने कहा कि गुरु व्यक्ति में विवेक, नैतिकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। मंच संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला, डॉ. गुरप्रीत कालरा एवं डॉ. बलबीर कौर ने किया। अंत में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. शशि दुबे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम और वीर शहीदों को नमन
खालसा महाविद्यालय जबलपुर में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में प्रशासनिक आँकड़ों पर विशेष व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएँ
भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी साहित्य पर व्याख्यान: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में सफल आयोजन
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest