शिक्षा विभाग दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: खालसा महाविद्यालय जबलपुर में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों का स्वागत

August 08, 2026

शिक्षा विभाग दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: खालसा महाविद्यालय जबलपुर में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों का स्वागत

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में शिक्षा विभाग के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, गतिविधियों एवं सुविधाओं से परिचित कराते हुए उनके महाविद्यालयीन जीवन की सकारात्मक शुरुआत करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संदीप जैन, अध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण तथा विशिष्ट अतिथि श्री प्रशांत केशरवानी, उपाध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार एम. एस. चावला, प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक, शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या कोष्टा, छात्र कल्याण प्रभारी डॉ. शशि दुबे एवं एडमिन इंचार्ज डॉ. अम्बिका तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्री संदीप जैन ने भावी शिक्षकों को ज्ञान एवं क्षमताओं के निरंतर विकास तथा समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्री प्रशांत केशरवानी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित एवं अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति, छात्रहितकारी योजनाओं, खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न विभागों, कक्षाओं, पुस्तकालय एवं शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशि दुबे ने किया। समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए यह ज्ञान, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण नई शैक्षणिक यात्रा की प्रेरणादायी शुरुआत सिद्ध हुआ।

दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा विधि महाविद्यालय, जबलपुर में नए विद्यार्थियों का अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरणादायी आयोजन
खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम और वीर शहीदों को नमन
खालसा महाविद्यालय जबलपुर में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest