श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम और वीर शहीदों को नमन

July 26, 2026

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम और वीर शहीदों को नमन

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में दिनांक 26 जुलाई 2026 को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग एवं राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विपिन कुमार त्रिवेदी तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री वेद प्रकाश, श्री विजय पाण्डेय, श्री आत्मानंद दुबे, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार एम. एस. चावला, प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शशि दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. चंडोक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस साहस, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

ब्रिगेडियर विपिन कुमार त्रिवेदी ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का उल्लेख किया तथा युवाओं को अनुशासन, निष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। श्री वेद प्रकाश ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि श्री विजय पाण्डेय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक दायित्वों पर अपने विचार रखे। पूर्व छात्र श्री आत्मानंद दुबे ने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवन मूल्यों और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शशि दुबे के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया तथा मंच संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला ने किया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने वाला प्रेरणादायी एवं सफल कार्यक्रम सिद्ध हुआ।

खालसा महाविद्यालय जबलपुर में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम संपन्न
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में प्रशासनिक आँकड़ों पर विशेष व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएँ
भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी साहित्य पर व्याख्यान: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में सफल आयोजन
योग संगम 2026: खालसा महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest