श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन

July 24, 2026

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का आयोजन

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में 24 जुलाई 2026 को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर. एस. चंडोक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अशोक परयानी एवं श्री अविनाश उपाध्याय उपस्थित रहे। साथ ही वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष शाह, भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. शिवमणि मिश्रा एवं आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. अंजू पाठक मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. चंडोक ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं मूल्यपरक शिक्षण की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री अशोक परयानी ने लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और सतत् परिश्रम को सफलता का आधार बताया। पूर्व छात्र श्री अविनाश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों का पालन करने का संदेश दिया।

डॉ. मनीष शाह एवं डॉ. शिवमणि मिश्रा ने विद्यार्थियों को विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों से परिचित कराया। डॉ. अंजू पाठक ने गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार एवं कौशल विकास संबंधी पहल की जानकारी दी। अन्य प्राध्यापकों ने छात्रवृत्ति योजनाओं, एंटी-रैगिंग नियमों, एनसीसी, एनएसएस, पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रयोगशाला, खेल सुविधाओं एवं अन्य संस्थागत संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वर्णा मराठा ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनीष शाह ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्कारों एवं उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026: खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में प्रशासनिक आँकड़ों पर विशेष व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएँ
भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी साहित्य पर व्याख्यान: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय, जबलपुर में सफल आयोजन
योग संगम 2026: खालसा महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest